श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का सम्पूर्ण देश में हुई शुरुआत… मंदिर निर्माण के लिए राज्यपाल ने सौंपे चेक…

0
120

रायपुर। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का सम्पूर्ण देश में शुरुआत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रान्त में इस अभियान की शुरुआत राज्य की राज्यपाल अनुसुइया उइके से हुई है।

राज्यपाल ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए चेक से निधि समर्पित किया। पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिला केन्द्र से स्थान-स्थान पर इस श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत व्यापक जनसंपर्क किया गया है।

इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण समिति, छत्तीसगढ़ प्रान्त के प्रांत अध्यक्ष बृजलाल गोयल, विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश मोदी, स्वदेशी जागरण मंच से डॉ. राजेन्द्र दुबे व इस अभियान के प्रान्त अभियान प्रमुख घनश्याम चौधरी तथा अभियान के प्रान्त कोषाध्यक्ष सीए धवल शाह उपस्थित थे।