बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बने शशिधर पांडेय, मनीष सोनी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी..

0
102

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के तत्वधान में आज प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश के दो महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष शशिधर पांडेय और प्रदेश सचिव मनीष सोनी को नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर समिति का विस्तार किया गया था। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने फॉर्म भरकर अपनी सदस्यता ली थी। यही नहीं नामी-गिरामी शख्सियत भी बोलबम समिति के साथ लगातार जुड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि भिलाई ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में भोले बाबा की बारात के लिए प्रसिद्ध बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति पिछले 11 वर्षों से हिंदुओं का महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य भोलेनाथ की बारात का आयोजन करते आ रहे हैं। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से हजारों धर्मावलंबी शिरकत करने विभिन्न प्रांतों से आते हैं। हिंदुओं में अपने त्यौहारों और पर्वों को सहेजने व लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से बोल बम सेवा कल्याण समिति में नए सदस्यों व कार्यकारिणी का गठन किया जाता है।