शिक्षक के अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को बांटे SHOES.. गिफ्ट पाकर बच्चे हुए खुश..

0
84

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन बागबाहरा के पदाधिकारी और खल्लारी स्कूल प्रभारी सौरभ गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर मिसाल पेश की। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर स्कूल के सभी बच्चों को जूते (school shoes)  उपहार में दिए। एक शिक्षक के लिए जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है।

सुविधा विहीन सरकारी विद्यालय की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर हमेशा प्रश्न चिन्ह लगा होता है लेकिन शिक्षक अपनी द्रृढ इच्छा शक्ति से सबको जवाब दे रहे है। इस नेक विचार और ईमानदार प्रयास ने शिक्षा जगत को हमेशा फलीभूत किया है। लोगों ने शिक्षक के इस प्रयास को सराहा है। और फेडरेशन के बीच काफी प्रंसशा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here