शकुंतला सिंह पोर्ते बलरामपुर जिला विकास समंवयक की बनी सदस्य.. केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने की अनुशंसा..

0
297

बलरामपुर@आकाश साहू। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने शकुंतला सिंह पोर्ते को बलरामपुर जिला विकास समंवयक एवं निगरानी समिति दिशा के लिए सदस्य बनाया गया है। बता दें शकुंतला सिंह पोर्ते पूर्व जनपद उपाध्यक्ष वाड्रफनगर रह चुकी है। और वर्तमान में ग्राम पंचायत आशनडीह सरपंच निर्वाचित हुई है। जिला बलरामपुर में भाजपा जिला मंत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है। इनकी निगरानी समिति में नामित होने से क्षेत्र के कार्यकर्ता में खुशी हैं। शंकुलता के साथ ही तीन और सदस्यों को नामित किया गया है।