सीनियर जर्नलिस्ट प्रियंका कौशल को मिला अचीवमेंट एंड एक्सीलेंस अवार्ड.. लोकसभा स्पीकर ने किया सम्मानित..

0
197

माउंट आबू। छत्तीसगढ़ की पत्रकार प्रियंका कौशल को सकारात्मक पत्रकारिता के लिए अचीवमेंट एंड एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया है। ब्रह्मकुमारीज के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्य प्रशासिका दादी जानकी, जनरल सेक्रेटरी बीके मृयुंजय ने प्रदान किया। इस मौके पर 140 देशों की विशिष्ट हस्तियां मौजूद थीं।


प्रियंका पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मानव तस्करी विषय पर उनकी दो किताबें प्रकाशित हो चुकी है।
ट्रांसजेंडर पर्सन और लैंगिग समानता जैसे विषयों पर सतत कार्य करने के लिए उन्हें चार बार लाडली मीडिया अवार्ड भी मिल चुका है। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने भी उन्हें उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार सम्मान से भी नवाजा है। उन्हें किरण बेदी के हाथों स्त्री शक्ति सम्मान भी मिला है।