लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीरें: छत्तीसगढ़ में 11:30 बजे तक करीब 28 फ़ीसदी मतदान, 110 साल की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट, बड़े उत्साह से दुल्हन- दूल्हे भी पहुंचे मतदान केंद्र.. देखिए CM भूपेश की सेल्फी..

0
84

रायपुर 23 अप्रैल, 2019। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज देशभर में 117 सीटों पर मतदान जारी है वही छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर हो रहे मतदान में सुबह 11:30 बजे तक मतदान का प्रतिशत 27.29% प्रतिवेदित किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी माता बिंदेश्वरी देवी, पत्नी मुक्तेश्वरी, बेटे चैतन्य और बेटियों के साथ पाटन विधानसभा के कुरूदडीह में मतदान किया।

इधर कोरिया में 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला विभा रानी चक्रवर्ती ने किया अपना मत का उपयोग। व्हीलचेयर में बैठकर पोलिंग बूथ पहुच कर किया मतदान। चिरमिरी के गोदरीपारा के बूथ नम्बर 69  में किया मतदान। गोद मे उठाकर लाया गया था बुजुर्ग महिला को।

बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने खुर्सीपार में किया मतदान

मतदान केंद्र अचानकपुर में बारात से पहले मतदान।

ग्राम सोरम में बारात स्वागत से पहले दुल्हन मीनू वर्मा ने किया मतदान।

सोनपुर में दुल्हन लेकर बारात से लौटे दूल्हा दुल्हन लेकर घर जाने के बजाय सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर किया मतदान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here