VIDEO: बंदूक बनाने की मिनी फैक्ट्री पर सुरक्षा बलों का धावा.. एक नक्सली सहयोगी समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार…

0
111

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सटे ओड़िशा के मलकानगिरी से बड़ी खबर आ रही है। सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां निशानदेही पर मलकानगिरी में दबिश देकर पांच लाख का इनामी नक्सली माड़वी जोगा को गिरफ्तार किया गया है। एक देसी भरमार बंदूक का घर में निर्माण की समाग्री भी बरामद की गई। जानकारी के मुताबिक नक्सली मंडावी जोगा 7-8 वर्षो से कटेकल्याण कमेटी का सक्रिय सदस्य रहा है।

  • जगन्नाथ बरनई जिला मलकानगिरी (उड़ीसा) का निवासी होने से मलकानगिरी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर घर में दबिश देकर पकड़ा गया।
  • दोनों नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय सुरुमा गे पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

बंदूक बनाने की मिनी फैक्ट्री पर सुरक्षाबलों का धावा

नक्सली के घर से 02 नग भरमार बंदूक, 03 नग भरमार बंदूक लकड़ी का बट, 10 नग
भरमार बंदूक का बैरल, 03 नग छोटा हथौड़ी, 01 नग लकड़ी का मुठ लगा हुआ लोहे का धन, 03 नग कनासी, 01 नग प्लास, 01 नग लोहे का सरसी, 02 नग भरमार बंदूक का क्लीनिंग रॉड, 01 नग आरी ब्लेड, 01 नग लोहे का बना हुआ हाथ घुमाव पंखा, 02 नग लोहे का वाईस, 01 नग लोहे का छेद करने वाला लोहे का हिरी बरामद किया गया।