सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी.. हथियार के साथ 3 नक्सली गिरफ्तार.. एक टिफिन बम भी बरामद..

0
82

21 अक्टूबर 2019 बीजापुर। सुरक्षाबलों को बीजापुर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जवानों ने 3 हथियार बंद माओवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों के पास से 2 भरमार बंदूक और एक टिफ़िन बम भी बरामद किया गया है।

  • बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
  • बेदरे थाना क्षेत्र के नेतीकाकलेर के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है।
  • जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें लखमू पोयाम, टोक्क उर्फ सुखराम और साधु मज्जी शामिल है।
  • तीनों नक्सलियों ने नेशनल पार्क एरिया कमेटी के दल में काम करना स्वीकार किया है।