शहीदी सप्ताह में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो माओवादी गिरफ्तार…

0
98

बीजापुर। माओवादियों के शहीदी सप्ताह के पांचवें दिन 2 माओवादी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों माओवादियों के नाम मनकू मोडियामि और महेश यादव है। दोनों नक्सलियों की अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि एक नक्सली पर प्लाटून कमांडर की हत्या करने के साथ AK-47 हथियार लूटने और दूसरे पर आरक्षक की हत्या करने का आरोप है।

एक नक्सली को जांगला थाना क्षेत्र से और दूसरे को बीजापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।