ब्रेकिंग बजट सत्र का दूसरा दिन: काले कपड़े में विधानसभा पहुंचे विपक्षी विधायक… सरकार को घेरने की तैयारी.. धान खरीदी और किसानों के मुद्दें पर हो सकता हैं हंगामा…

0
95

रायपुर 25 फरवरी, 2020। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष अलग ही अंदाज में सदन पहुंचे। यहां विपक्षी विधायक काले कपड़े में सदन पहुंचे। दरअसल धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरने विपक्ष ने नई रणनीति बनाई है। किसानों पर लाठीचार्ज और धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए स्थगन प्रस्ताव लाया जा सकता है। मंगलवार का दिन सदन में हंगामेदार होगा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक अजय चन्द्राकर, पुन्नूलाल मोहले सहित अन्य विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है सरकार टोकन कटा चुके किसानों का धान खरीदने पर फैसला ले सकती है। प्रदेश में धान खरीदी और किसानों पर लाठीचार्ज बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है।

भाजपा विधायकों ने धान खऱीदी में गड़बड़ी और अनियमितता का आरोप लगाया है। आपको बता दें कल विपक्षी सदस्यों की सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाई थी। रणनीति के तहत तय किया गया था कि सदन में सभी विधायक विरोध स्वरुप काला कपड़ा पहनकर पहुंचेंगे।