‘SAIL’ ने फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप-10 में बनाई जगह.. दुनिया के प्रमुख उद्योगों में 17 भारतीय कंपनियां भी शामिल…

0
133

भिलाई 29 जनवरी, 2020। अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने 2019 के लिए विश्व के प्रमुख 2 हजार उद्योगों की सूची जारी की है। जिसमें, भारत की 19 कंपनियों को स्थान बनाने में कामयाब रहे। इसमें छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सार्वजनिक क्षेत्र स्टील कंपनी सेल 10 वें स्थान पर रही। वहीं, स्टील सेक्टर में बेस्ट एम्पलॉयर की केटेगरी में विश्व की 14 कंपनियों में उसे तीसरा स्थान हासिल हुआ है। फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट में दुनियाभर की 2000 उद्योगों को शामिल किया है। खास बात यह है कि सेल 12 देशों में रेलपांत की सप्लाई कर रही है।

दुनिया की विश्वसनीय एजेंसी फोर्ब्स की सूची में सेल का नाम शामिल होने से भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल इकाइयों के कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर तरफ शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। सेल ने सोशल मीडिया पर इस सूचना को प्रसारित कर सबको जानकारी दी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिर्बान दास गुप्ता का कहना है कि फोर्ब्स की सूची में सेल का नाम शामिल होने से हमारा मान-सम्मान बढ़ा है। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया की 250 कंपनियों में इस साल 17 भारतीय कंपनियों को भी जगह मिली है।

इनमें स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया को स्थान मिला है। दुनिया की पांच इस्पात उत्पादक कंपनियों में सेल ने अपना स्थान बनाया है। निश्चित रूप से दुनिया के बाजार में सेल की पकड़ और मजबूत होगी। विश्वास बढ़ा है। इसे और बढ़ाने के लिए हर स्तर पर भिलाई इस्पात संयंत्र भी अपना योगदान देता रहेगा।

2019 में कामकाज के आधार पर तैयार की गई सूची

फोर्ब्स ने 2019 में कामकाज के आधार पर विश्व की प्रमुख कंपनियों की सूची तैयार की। इसके लिए अलग-अलग केटेगरी बनाई गईं थीं,जिसमें विश्व की 2 हजार कंपनियों को शामिल किया गया। सूची में भारत की सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक, स्टील, फार्मेसी क्षेत्र की कंपनियां भी शामिल की गई हैं। इस बार सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील सेक्टर की कंपनी सेल को भी फोर्ब्स की सूची में शामिल होने का गौरव हासिल हुआ। इस सेक्टर में विश्व की 14 कंपनियों को रखा गया है।

रिगार्डेड कंपनियों में सेल कंपनी 153वें स्थान में

बेस्ट एम्पलॉयर की केटेगरी में सेल कंपनी को 147वां, टॉपरिगार्डेड कंपनी में 153वां व ग्लोबल 2000 में 1687वां स्थान हासिल हुआ है। कारोबार के मामले कंपनी 1153वें व संपत्ति के मामले में 1325वें स्थान पर रही। मैन पावर की दिशा में अच्छा काम किया है। फोर्ब्स के मुताबिक 2019 में सेल ने 8.98 बिलियन डॉलर का विक्रय किया। मार्केट कैप 3.4 बिलियन डॉलर का है। 143056 कर्मचारी नियमित और ठेका श्रमिक काम कर रहे हैं। सेल विश्व में अधिक रेलपांत उत्पादन करने वाली कंपनी है जो 12 देशों में सप्लाई है।