ताम्रध्वज साहू के मुख्यमंत्री बनने का साहू समाज कर रहा इंतजार, साहू समाज ने एक बार फिर की सीएम बनाने की मांग, पदाधिकारियों ने कहा- राज्य के एक मात्र लोकप्रिय जन नायक हैं ताम्रध्वज

0
92

बलौदाबाजार। जिला साहू ने ताम्रध्वज साहू को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि वे छग राज्य के एक मात्र लोक प्रिय जन नायक है। वे लगातार राजनैतिक, सामाजिक व रामायण मंडली में सक्रिय रहे। वे सरपंच, जनपद अध्यक्ष के रूप में अध्यक्ष रहते हुए गांव और जनपद क्षेत्र के विकास के लिए लगातार समर्पित रहे।

ताम्रध्वज साहू के लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सन 1998 में प्रथम बार प्रत्याशी घोषित करके विधानसभा के लिए अवसर किया। इस चुनाव में भारी मतों से विजयी हुए सन 2000 से 2003 तक मध्य प्रदेश में शिक्षा मंत्री रहे। वे लगातार तीन बार विधायक चुने गये। सन 2014 में छग के लोकप्रिय सांसद रहे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपा गया। इन्हें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इस पद पर रहते हुए देश के विभिन्ना राज्यों के दौरा कर पिछड़ा वर्ग को संगठित करने का प्रयास किया।

साहू समाज में परिक्षेत्र अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय तैलीय महासभा में लगातार अपनी सेवायें देते रहे है। इनके पारिवारिक, राजनैतिक पृष्टभूमि नहीं रहा है। किसान पुत्र है। खेती किसानी व किसानी से संबंधित ग्रामीण समस्याओं का लगातार निदान करते रहे है।

मांग करने वालों में जिला साहू संघ बलौदा बाजार के संरक्षक ईश्वर प्रसाद साहू, पंचराम साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष रेवा राम साहू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, जिला महा मंत्री सुरेन्द्र साहू, जिला संयोजक झुमुक लाल साहू, कोषाध्यक्ष भगवती साहू, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन साहू, याद राम साहू, तहसील अध्यक्ष अशोक साहू, बालाराम साहू, धनेश साहू, इंद्र साहू, बाबु लाल साहू आदि लोगों ने मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here