श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष पद सफी अहमद ने किया कार्यभार ग्रहण

0
1103


रायपुर : स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव व श्रम मंत्री शिव डहरिया की अगुवाई में, न्यू शान्ति नगर स्थित श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय में उनके कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया जिस मौके में स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव व श्रम कल्याण मंत्री शिव डहरिया की अगुवाई अध्यक्ष सफी अहमद ने कार्यभार ग्रहण किया वही इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही सभी कर्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सफी अहमद को पदभार ग्रहण करने की बधाई दी

ज्ञात हो की भूपेश सरकार में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सरगुजा के कद्दावर नेता सफी अहमद का नियुक्ति किया गया है।जिसके बाद वे गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे श्रम आयुक्त कार्यालय पहुँच विधिवत कार्यभार ग्रहण किये,उन्हें यहाँ कार्यभार स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव व श्रम मंत्री शिव डहरिया की अगुवाई में कराया गया।इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा,विधायक विनय जायसवाल सहित सरगुजा,रायपुर सहित क्षेत्र से कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्प-गुच्छा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना करते नजर आये।