सदर मंडल अध्यक्ष को फोन पर मिली धमकी.. अज्ञात शख्स धमकी देते हुए कहा- सांसद और तुम को दोनों को मार दूंगा गोली.. SSP से हुई शिकायत..

0
102

दुर्ग 6 अक्टूबर 2019। दुर्ग-भिलाई भाजपा के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी गंजपारा-सदर मंडल भाजपा अध्यक्ष पं. कांशीनाथ शर्मा के मोबाईल फोन पर आज सुबह जान से मारने की धमकी मिली है। काशीनाथ ने बताया कि किसी ने गंदी-गंदी गाली देना शुरू कर दिया। वो कह रहे थे सांसद और तुमको दोनों को मार दुंगा गोली। इसके बाद उसने कहा ज्यादा राजनीतिक कर रहे हो सांसद और तुमको गोली मार दुंगा।

यह सुनकर मंडल अध्यक्ष कांशीनाथ सहम गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद जब उस नंबर पर फोन लगाने की कोशिश की तो बिजी बता रहा था। सदर बाजार मंडल अध्यक्ष काशीनाथ शर्मा ने इसकी शिकायत एसएसपी दुर्ग से की है।

बता दे कि दुर्ग भाजपा में गुटबाजी की खबरों पर अभी विराम भी नहीं लगा था कि आज एक बार फिर सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आ गया है। आज किसी अज्ञात शख्स ने सदरबाजार मंडल अध्यक्ष को फोन कर जमकर गालियां दी, उसके बाद धमकी देते हुए कहा कि सांसद के साथ तुमको भी गोली मार देंगे।