Saaho Box Office collection day 3 : बाहुबली प्रभास की फिल्म ने 3 दिन में कमाए इतने, कर रही है जोरदार कमाई..

0
182

02 सितंबर 2019, मुंबई। प्रभास की फिल्म हिंदी दर्शकों को जम गई है। तीन दिन में ही इस फिल्म ने 79.08 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हर दिन इस फिल्म की कमाई बढ़ी। वीकेंड कुलमिलाकर अच्छा गुजारा है। बता दें कि यह कमाई केवल हिंदी संस्करण का है। Saaho का हिंदी संस्करण 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुआ है।

Saaho Box Office collection day 3 : Prabhas की फिल्म की हिंदी इलाकों में जोरदार कमाई

पहले दिन Saaho को 24.40 करोड़ रुपए मिले थे। शनिवार को इसकी कमाई में थोड़ा और सुधार हुआ और इसे 25.50 करोड़ इसे हासिल हो गए। संडे सबसे शानदार था। संडे को इसकी कमाई ने लंबी छलांग लगाई और 29.40 करोड़ के आंकड़े को छू लिया। माना जा रहा था कि Saaho के हिंदी संस्करण को पहले वीकेंड पर 80 करोड़ हिंदी से मिल सकते हैं और ऐसा ही हुआ। फिल्म अभी तक तो घाटे में जाती नहीं दिख रही है। आज भी देश के कई इलाकों में छुट्टी है, इसका फायदा भी फिल्म को मिलना है। उम्मीद की जा सकती है कि आज यह फिल्म 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करेगी।

संडे को इसके शो 90 फीसद तक पैक रहे थे। साफ है कि प्रभास को हिंदी दर्शक भूले नहीं हैं। यह काफी महंगी फिल्म है इसलिए अच्छी ओपनिंग बेहद जरूरी भी थी। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी की तारीफ भी काफी है। श्रद्धा की यह पहली साउथ फिल्म है।

Saaho को तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में शूट किया गया है। मलयालम में भी इसे डब किया गया। 300 करोड़ रुपए खर्च कर इसे बनाया गया है। Saaho में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी हैं। मुख्य विलेन के रूप में चंकी पांडे हैं और उनकी वापसी जोरदार है। इस एक्शन-थ्रिलर को विदेश में भी फिल्माया गया है। इसके हर एक्शन सीन को अलग निर्देशक ने प्लान किया है। निर्देशन सुजीत ने किया है।

टी-सीरीज ने इसके हिंदी संस्करण के राइट्स 120 करोड़ रुपए में खरीदे, इस रकम में नॉन थिएट्रिकल राइट्स भी शामिल हैं। वितरण क्षेत्र में कर्नाटक से इसे 28 करोड़ मिले हैं। आंध्रप्रदेश/तेलंगाना से इसे 125 करोड़ मिले हैं। तमिलनाडु से 18 करोड़ हासिल हुए। इस तरह देशभर से इसे 291 करोड़ रुपए की रकम मिल गई है। विदेशी राइट्स से 42 करोड़ रुपए में गए। 333 करोड़ की रकम तो अभी से निर्माताओं की जेब में है।

आईमैक्स फॉरमेट में भी इसे रिलीज किया गया है। इस फिल्म को भारत में 6000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर जगह मिली है। तेलुगु संस्करण को 1500 स्क्रीन्स हासिल हुईं। प्रभास की आखिरी फिल्म ‘बाहुबली 2’ करीब दो साल पहले रिलीज हुई थी जिसने पहले वीकेंड पर 128 करोड़ रुपए कमाए थे।