दुर्ग के व्यापारी से बंदूक तानकर लूटेरों ने लूटे 50 लाख रुपए, तीन जिलों की सीमा पर पुलिस की सर्चिंग तेज…

0
121

17 अगस्त 2019, भिलाई। बालोद जिले से बड़ी खबर आ रही है। दुर्ग का व्यापारी लूट का शिकार हो गया है। लूट की रकम 50 लाख रुपए बताई जा रही है। दुर्ग के व्यापारी का नाम रवि राठी है। घटना की सूचना शाम 6.30 बजे व्यापारी ने खुद गुंडरदेही थाने पहुंचकर दी। व्यापारी पहले दुर्ग के पुलगांव थाने भी गया था। वहां जाने पर पता चला कि घटना स्थल गुंडरदेही क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक व्यापारी का पीछा करते हुए चार बदमाश पहुंचे। सभी के चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था। बन्दुक तान कर चारों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। फिर चारो फरार हो गए। इस घटना के बाद बालोद, दुर्ग और राजनांदगांव की पुलिस सर्चिंग में लग गई है। नाकेबंदी करके सर्चिंग जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here