कोरबा में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी, 19 लोग घायल

0
86

कटघोरा (कोरबा)। रायपुर से कुसमी जा रही तेज रफ्तार पॉपुलर बस अनियंत्रित होकर गुरसियां मोड़ के पास पलट गई। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए हैं। जिन्हें पोड़ी उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बागो थाना के गुरसिया की घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब 2 बजे हुई है। बस में 52 यात्री सवार थे जिसमें 19 लोगों को चोट आई है। 112 की मदद से सभी यात्रियों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया. जहां इलाज जारी है। सड़क से दूर पड़े बस को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी रफ्तार कितनी तेज रही होगी।