रविवार को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में कई जगह बम धमाकों की ख़बर है।
जानकारी के मुताबिक इन धमाकों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा 200 लोग घायल हुए हैं इन लोगों को कोलंबो के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक़ तीन चर्चों और कोलंबो के फ़ाइव स्टार होटलों समेत कम से छह जगहों पर धमाके की ख़बर है।
जहां धमाके हुए हैं उनमें कोलंबो के सेंट एंटोनियो चर्च भी शामिल है, जहां हज़ारों लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए एकत्रित हुए थे।
धमाके के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। अब तक इस हमले की किसी ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है, “मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त से लगातार सम्पर्क में हूं। स्थितियों पर हम क़रीब से नज़र रखे हुए हैं।”
ईस्टर संडे ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व है।