2014 तक अस्तित्व में आए अवैध कॉलोनियों का निगम करेगा नियमितिकरण, भिलाई के इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को होगा ये फायदा…जानिए…

0
107

26 जुलाई 2019, भिलाई। अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए भिलाई निगम ने तैयारी शुरू कर ली है। निगम आयुक्त ने बैठक लेकर इसकी तैयारी का रिव्यू किया है। आयुक्त एसके सुंदरानी ने 31 दिसंबर 2014 के पहले अस्तित्व में आए हुए कॉलोनी एवं 25% से अधिक भवन निर्माण जो कर लिए हैं उनका नियमितीकरण के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों,वास्तु विद, भवन अनुज्ञा अधिकारी आदि के साथ मुख्य कार्यालय स्थित अपने कक्ष में कॉलोनी को नियमितीकरण करने के लिए चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

43 अनधिकृत कॉलोनी का होगा नियमितीकरण

  • भवन अनुज्ञा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 43 अनधिकृत कॉलोनी जिसमें दीक्षित कॉलोनी कौसानगर, गांधी नगर जुनवानी, अय्यप्पा नगर कोहका, फरीदनगर कोहका, बजरंग पारा कोहका, टाटानगर को कोहका, रामनगर कोहका, गुरुनानक नगर कोहका, आर्य नगर कोहका, न्यू नेहरू नगर जुनवानी, त्रिवेणी नगर जुनवानी, कुरूद भिलाई, शिक्षक नगर कोहका, नवीन गृह निर्माण कोहका, बाबा दीप सिंह नगर कोहका, सुंदर नगर कोहका, उल्लास नगर रिसाली, लक्ष्मी नगर रिसाली, इस्पात नगर रिसाली, आशीष नगर रिसाली, प्रियदर्शनी नगर रिसाली, आकांक्षा कुंज रिसाली, आजाद मार्केट रिसाली, शांतिकुंज रिसाली, चंद्र विहार रिसाली, सुरुचि नगर रिसाली, न्यू आनंद नगर जुनवानी, गणेश नगर रिसाली, हिंद नगर रिसाली, दया नगर रिसाली, अवधपुरी रिसाली, छत्रपति शिवाजी नगर रिसाली, कुसुम नगर रिसाली, वीआईपी नगर रिसाली, प्रियंका नगर रिसाली, पुरानी बस्ती रिसाली, मैत्री नगर रिसाली, मैत्री नगर कोहका, मैत्री विहार कोहका, आनंद विहार कोहका, कोहका भिलाई, दुर्गा नगर कोहका, जूनवानी भिलाई के नियमितीकरण की प्रक्रिया की जाएगी।
  • जिस कॉलोनी में जो जमीन बेच कर चले गए हैं या अन्य कारण से उनको प्रबंधन लेकर मार्ग संरचना स्वीकृति लेकर नियमितीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
  • इसके साथ ही अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जावेगी! इसी प्रकार के दो कॉलोनी का प्रबंधन लेने के पश्चात दावा आपत्ति करने के पश्चात लेआउट हेतु टाउन एंड कंट्री प्लैनिंग को प्रेषित किया जा रहा है।
  • कॉलोनी नियमितीकरण के संबंध में अगली बैठक दिनांक 10 अगस्त को होगी जिसमें किए गए प्रोग्रेस की जानकारी आयुक्त महोदय द्वारा ली जावेगी।
  • बैठक में भवन अनुज्ञा अधिकारी सुनील जैन, प्रतुल श्रीवास्तव,दौलत चंद्राकर, ग्राम तथा नगर निवेश के अधिकारी विनीत नायर एवं राजेश डूमरे, वास्तु विद नमन भट्ट, संजीव कासलीवाल, राजेश ताम्रकार एवं अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here