राशन कार्ड वितरण में सामने आयी कई गड़बड़ियां.. MIC मेंबर केशव बंछोर के पास पहुंची शिकायत.. मौके पर पहुंचकर पार्षदों ने निगम कर्मचारियों को लौटा दी राशन कार्ड.. निगम अफसर बोले- होगी जांच.. क्या कहा पार्षदों ने आप भी पढ़िए..

0
91

भिलाई। नए राशन कार्डों में गड़बड़ी लगातार शिकायतें आ रही है। हितग्राहियों के परिवार का नाम दर्ज में गड़बड़ी आम बात है। लेकिन नगर निगम के वार्ड 44/45 में बड़ी लापरवाही सामने आयी है। मरोदा टंकी वार्ड 44 के रहने वाले लोगों को अब भी वार्ड 60 प्रगति नगर रिसाली दर्ज हुआ राशन कार्ड दिया जा रहा था। जिसके बाद हितग्राहियों ने विरोध करना शुरु कर दिया। हितग्राहियों ने एमआईसी मेंबर केशव बंछोर के पास शिकायत लेकर गए। जहां मरोदा सेक्टर के पार्षद व एमआईसी मेंबर केशव बछोर और कांग्रेस के पदाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। और लोगों को समझाइश दी। केशव बंछोर ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे अब भी पुराने राशन कार्ड से राशन ले सकते है। हालांकि इस मामले में पार्षद केशव बंछोर और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने निगम के कर्मचारियोx का विरोध किया। और हितग्राहियों को बांटे गए राशन कार्ड निगम के कर्मचारियों को वापस लौटा दिये गए।

ये हैं मामला

भिलाई नगर निगम के वार्ड 44 मरोदा टैंक में राशन वितरण किया जा रहा था। लेकिन राशन कार्ड में पता की जानकारी गलत दी हुई थी। वार्ड 44 मरोदा टैंक की जगह वार्ड 60 प्रगति नगर रिसाली लिखा हुआ था। एक दो राशन कार्ड में नहीं बल्कि सभी राशन कार्ड में गलतियां पायी गई। इतना ही नहीं किसी कार्ड में मुखिया का नाम है तो बाकी परिवार का नाम ही राशन कार्ड से गायब है।

निगम प्रशासन की इन गलतियों से हितग्राही काफी नाराज थे। और कई तो मायूस होकर अपने-अपने घर लौट गए।

पार्षदों से की शिकायत

रिसाली जोन के एमआईसी मेंबर केशव बंछोर, पार्षद चद्रभान ठाकुर और कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के ब्लॉक महामंत्री चंद्रकांत कोरे ने मौके पर पहुंच कर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध किया। और बांटे गए हितग्राहियों के कार्ड वापस लौटा दिये।

एमआईसी मेंबर केशव बंछोर ने कहा कि आम जनता को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्हें कहा कि हितग्राहियों के राशन कार्ड में सही एड्रेस के साथ कोई भी गलती नहीं होनी चाहिये। पार्षद केशव बंछोर ने निगम कर्मचारियों से कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार है और शहर सरकार भी कांग्रेस की है। कांग्रेस सरकार पर कोइ आरोप ना लगा सके कि गलत राशन कार्ड बांटा जा रहा है। ऐसा आरोप ना लगे इस नजरिये से यह कदम उठाया गया। जिसमे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस दौरान जोन के लगभग सभी पार्षदों ने सहयोग किया। जाकिर अहमद, केशव बंछोर, चंद्र भाव ठाकुर समेत कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री चंद्रकांत कोरे शामिल थे।

होगी जांच

नोडल अधिकारी श्री लहरे से जब सीजी मेट्रो की टीम ने बात की उनका कहना था इस मामले में जांच की जाएगी। वाट्सअप के माध्यम से इस विषय की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा अगर नए राशन कार्ड में गलतियां हैं तो इसे अभी बांटा नहीं जाएगा। और नए राशन कार्ड बनाने की प्रकिया की जाएगी।