छत्तीसढ़ में मतदान के बाद राम विचार नेताम ने प्रदेश अध्यक्षों की ली बैठक, मोर्चा का हुआ विस्तार, लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर की हुई प्लानिंग..

0
93

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रामविचार नेताम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का विस्तार किया गया। साथ ही आम चुनाव के लिए बूथ स्तर तक के लिए प्लानिंग की गई। राष्ट्रीय पदाधिकारियों और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों से राय भी ली गई।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के राहतरिया महामंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, लोकसभा सांसद अशोक नेट समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 20 नवंबर को मतदान खत्म हुआ। जिसके चलते राज्यसभा सासंद और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विचार नेताम सरगुजा संभाग में मोर्चा संभाले हुए थे। जिसके चलते पिछले कई दिनों में छत्तीसगढ़ चुनाव में व्यस्त थे। इसी के चलते आज नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी। राजनीतिक दृष्टि से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। क्योकि आम चुनाव के लिए महज 6 महिने बाकी हैं। जिसके लिए बीजेपी ने कमर कस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here