कोरबा नगर निगम में कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद नए महापौर निर्वाचित..

0
220

कोरबा। कोरबा नगर निगम में भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी राजकिशोर प्रसाद ने बीजेपी के रितु चौरसिया को हराया है। कांग्रेस को 34 और बीजेपी को 33 वोट मिले। अधिकारी ने राजकिशोर को 1 वोट से विजयी घोषित किया।  छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमों से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस ने दम दिखाते हुए कोरबा के नगर निगम पर भी अपना कब्जा कर लिया। 

नगर निगम महापौरसभापति
रायपुरएजाज ढेबरप्रमोद दुबे
दुर्ग धीरज बाकलीवालराजेश यादव
रायगढ़जानकी काटजूजयंत ठेठवार
धमतरी  विजय देवांगनअनुराग मसीह
चिरमिरी  कंचन जायसवालगायत्री
काेरबाराजकिशोर प्रसादश्यामसुंदर सोनी
राजनांदगांवहेमा देशमुखहरिनारायण धकेता
बिलासपुररामशरण यादवशेख नजिरुद्दीन
जगदलपुरसाफिरा साहूकविता साहू
अंबिकापुरडॉ. अजय तिर्कीअजय अग्रवाल

कोरबा में शहर सरकार चुनने के लिए कांग्रेस अपनी ओर से पूरी जोर आजमाइश लगाए हुए थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां इसको लेकर पसोपेश में थे, वहीं एक दिन पहले से वहां डेरा जमाए पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम जीत के लिए शुरू से निश्चिंत थे।

कोरबा नगर निगम में हैं 67 वार्ड, 31 में भाजपा, 25 कांग्रेस और 11 मेें जोगी कांग्रेेस सहित अन्य ने दर्ज की थी। शुक्रवार को हुए मतदान के दिन कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद को 34 वोट मिले है, जबकि भाजपा की ऋतु चौरसिया को 33 पार्षदों का समर्थन मिला। 

दरअसल, शुरू में बने समीकरण के आधार पर भाजपा ने एक बागी और एक निर्दलीय का समर्थन लेकर 33 का आंकड़ा छू लिया था, जो कि अंतिम समय तक उसके साथ रहे। वहीं कांग्रेस 3 बागी और 2 सीपीएम के पार्षदों को मिलाकर 31 तक ही पहुंच गई।

दिन निकलते ही बसपा के भी एक पार्षद ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। ऐसे में दोनों दलों के पास निगम में लगभग बराबर की स्थिति हो गई। इसके बाद जोगी कांग्रेस के दो पार्षद निर्णायक की भूमिका में पहुंच गए।