सम्मान समारोह व सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, कहा- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है, भाजपाई होने पर हमें गर्व है..

0
86

13 जुलाई 2019, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी लाखे नगर मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं सदस्यता कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम उस राजनैतिक संगठन से जुड़े है जिसका ध्येय अपने भारत देश को स्वाभिमान के साथ सफलता के शिखर में पहुंचाना है। आज हमारी भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली बनी मजबूत सरकार लोकहित के काम करते हुए राष्ट्रसेवा में जुटी हुई है।

यह कार्यक्रम सांस्कृतिक भवन चंगोराभाठा में आयोजित था। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोनी को सम्मानित किया गया। सुनील सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप वे कार्य करेंगे और केंद्र की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ क्षेत्र को मिले इस दिशा में निरंतर प्रयास होगा।

बृजमोहन ने कहा कि विधानसभा में प्रदेश की ज्यादातर सीटों में भाजपा पराजित हुई परंतु 3 माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। मतलब साफ है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार 3 माह में ही जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है।

बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित है और सदस्य बनकर संगठन में काम करना चाहती है। इसलिए सदस्यता अभियान को जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ चलाये ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ सके।

इस अवसर पर निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा,नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे ,पार्षद मृत्युंजय दुबे, पार्षद यादराम साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजयुमों महामंत्री सचिन मेघानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता साहू, राकेश सिंह, धनेंद्र बिसेन, कमल साहू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here