जगदलपुर पहुंचने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का हुआ भव्य स्वागत, सीएम बघेल के साथ ओडिशा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

0
75

06 फरवरी 2019, जगदलपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ओडिशा के लिए रवाना हो गए हैं। जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह ही जगदलपुर पहुंच चुके थे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कवासी लखमा और कई कांग्रेस नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

  • एयरस्ट्रीप पर कुछ देर रुकने के बाद राहुल गांधी सीएम भूपेश को लेकर हेलीकाप्टर से भवानीपटना के लिए रवाना हो गए।
  • राहुल गांधी बस्तर के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। तथा लोकसभा चुनाव की संभावनाओं के बारे में चर्चा की।
  • इसके बाद वे उड़ीसा दौरे पर रवाना हो गए।
  • भवानीपटना में उनकी सभा होगी।
  • ओडिशा से वापसी के दौरान भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जगदलपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए रुकेंगे।
  • जहां वे स्वास्थ्य सुविधा और अन्य मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं से चर्चा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here