रेडियोवार्ता: निगम गार्डन में महापौर एजाज ढेबर ने अपने पार्षदों के साथ सुनी मुख्यमंत्री की लोकवाणी..

0
110

रायपुर 9 फरवरी, 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी का प्रसारण आज किया जा रहा है। लोकवाणी में इस बार सीएम भूपेश बघेल ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर सीधा संवाद कर रहे हैं। जिसे सुनने के लिए महापौर एजाज ढेबर अपने निगम पार्षदों के साथ निगम गार्डन में मौजूद है। दरअसल मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनने के लिए रायपुर नगर निगम की तरफ से निगम गार्डन में व्यवस्था की गई है।

अरुण वोरा ने भी क्षेत्र के लोगों के साथ सुनी मुख्यमंत्री की बातें..

लोकवाणी सुनते हुए महापौर एजाज ढेबर, निगम के पार्षद गण, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने भी अपने क्षेत्र के लोगों के साथ मुख्यमंत्री की लोकवाणी सुनी। वहीं कई स्कूलों में छात्रों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के दिए गए टिप्स को ध्यान से सुना।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है।