“प्राथमिक एवं सहायक शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर लगी मुहर… राज्य स्थापना दिवस पर अवकाश के लिए भूपेश सरकार का जताया आभार…”

0
118

30 अक्टूबर 2019 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्राथमिक शिक्षक संघ एवँ सहायक शिक्षक कल्याण संघ की संयुक्त मांग पर राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने मुहर लगाते हुए 01 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर पूरे राज्य भर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है।

प्रांताध्यक्षद्वय जाकेश साहू, भूपेंद्र बनाफर, प्रदेश संयोजक इदरीस खान, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश शर्मा, प्रांतीय सचिव जेपी त्रिपाठी, प्रांतीय महासचिव धरमदास बंजारे, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्षद्वय ऋषि राजपूत, भोजकुमार साहू, लेखपाल सिंह चौहान एवँ यशवंत देवांगन सहित सभी पदाधिकारियों ने राज्य स्थापना दिवस पर पूरे राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश के लिए राज्य सरकार का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों प्राथमिक एवं सहायक शिक्षक कल्याण संघ ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार को पत्र लिखकर 01 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी।