प्रचार थमने से पहले प्रेमप्रकाश पांडेय ने दिखाई ताकत, रैली में उमड़ी भीड़, बोले- भिलाई की जनता विकास के साथ, इस बार फिर खिलेगा कमल…

0
80

भिलाई नगर। 18 नवंबर को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था जिसमें प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार में पदयात्रा की और मतदाताओं का आर्शीवाद व समर्थन प्राप्त किया। खास बात यह रही कि जिस भी गली से प्रेमप्रकाश पाण्डेय का काफिला निकला लोग जुड़ते चले गए और कारवां बनता गया। खुर्सीपार के जोन -1 शिवालय से पदयात्रा प्रारंभ हुई औऱ जोन -2 तथा जोन -3 के विभिन्न मार्गों से होती हुई नेहरू विद्यालय न्यू खुर्सीपार के पास इसका समापन हुआ। आज की इस पदयात्रा में शामिल जनसैलाब को देखकर सहज ही यह अहसास हो  जाता है कि लोगों ने कमल खिलाने की ठान नी है। लोगों ने विकास ही संकल्प और विकास की विकल्प, चेहरा प्रेमप्रकाश का पर्याय है विकास का जैसे नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन खुर्सीपार क्षेत्र में आज भाजपा के समर्थन में भारी जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में खुर्सीपारवासियों ने आज भाजपा के समर्थन में निकली विशाल रैली में शामिल हुए औऱ भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। सभी ने भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय के समर्थन में नारे लगाते हुए पूरे खुर्सीपारवासियों से भाजपा का कमल खिलाने की अपील की। सभी ने क्षेत्र के विकास पर मुहर लगाते हुए प्रेमप्रकाश पाण्डेय पर भी मुहर लगाई।

इस अवसर पर मंत्री पाण्डेय ने भी बड़े- बुजुर्गों और महिलाओं से आर्शीवाद लिया और मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान आप सभी का अधिकार है, और यह अधिकार ही भिलाई के विकास की नींव बनेगी। आप सभी ने अपना स्नेहरूपी आर्शीवाद मुझे जब दिया मैंने भिलाई के नाम को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया। आज यह विशाल जनसमर्थन यह साबित करता है कि भिलाई की जनता विकास के साथ है, भाजपा के साथ है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने हमेशा ही आम जनता की जरूरतों को पूरा करने की ओर पूरा प्रयास किया है, सभी के सहयोग से यह प्रयास पूरा भी हुआ है। आगे भी यह विकास का यह क्रम जारी रहे इसलिए एक बार फिर भाजपा को आपको अपना आर्शीवाद देना चाहिए। रैली में हजारों की संख्या ने आज भाजपा के प्रति अपनी स्वीकार्यता दिखाई और एकस्वर में भाजपा की सरकार बनाने अपनी सहभागिता को अनिवार्य बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here