एमिटी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में प्रकाशचंद होता बोले- लोकतंत्र मजबूत तब तक नहीं होगा, जबतक हम सवाल नहीं उठाएंगे

0
462

रायपुर। एमिटी विश्वविद्यालय में रायपुर विद्यार्थी संसद के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी संसद के रायपुर इकाई व एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के द्वारा किया गया। इसके उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रुप में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, के कुलपति प्रोफसर डॉ. मानसिंह परमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन न्यूज़ 18 छत्तीसगढ़ के सीनियर एडिटर प्रकाश चंद होता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि प्रोफसर डॉ. मानसिंह परमार औऱ एमिटी विश्वविद्यालय के प्रमुख प्रो. डॉ. विजय सिंह दाहिमा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. परमार ने कहा कि आज इस देश में नेता कहलाना लोगों को गाली के बराबर लगता है, जब तक राजनीति में अच्छे लोग नहीं आएंगे तब-तक राजनीति नहीं सुधरेगी। हमें परिवारवाद की राजनीति को पीछे धकेलना होगा, हमें अपने संविधान को समझना होगा, हमारे देश की संविधान सुदृढ़ है। हम बहुत अच्छे डॉक्टर इंजीनियर तथा पत्रकार तो बना रहे है, परन्तु अच्छे इंसान नहीं बना पा रहे है। आज ऐसा लगता है की मीडिया अपने रास्ते से भटक गया है। राजनीति के स्तर का निरंतर गिरना इस देश के हित में बिलकुल नहीं है। उन्होंने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय  का शिक्षा जगत में अपनी एक अलग पहचान है। प्रो. दाहिमा शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के कार्यक्रमो के आयोजन की आवश्यकता को विस्तार से बताया तथा ये भी कहा कि आज के समय में राजनीति में अच्छे और ईमानदार लोगो को आना बहुत जरुरी है। रायपुर विद्यार्थी संसद के संस्थापक जयकलंत्री ने कार्यक्रम के उद्देश्यों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन न्यूज 18 के वरिष्ठ संपादक प्रकाशचंद होता ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र का मतलब बहुमत है। पृष्ठभूमि जो भी हो इस देश में हम सभी सामान अधिकार रखते हैं। लोकतंत्र यही है कि हम हमारे देश में पूरे संसद के सामने प्रधानमंत्री को कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री जी आप भ्रष्ट्राचारी हैं। साथ ही प्रकाश चंद होता ने ये भी कहा की खाली पेट वाले लोगों को राजनीति नहीं समझ आती। हमें राजनीति की प्रणाली को सुधारना होगा। नहीं तो इस देश का लोकतंत्र भीङतन्त्र में बदल जायेगा। लोकतंत्र तब तक मजबूत नहीं होगा जबतक हम सवाल नही उठाएंगे। दूसरे दिन कर्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रों डॉ विजय सिंह दाहिमा ने कहा कि हमारा मतदान लोकतंत्र का हथियार है तथा हमारा वोट लोकतंत्र के लिए बहुमूल्य है। कार्यक्रम में उत्तम फोटोग्राफर कुशाल कुमार, उत्तम पत्रकार गणेश कुमार उत्तम तथा कार्टूनिस्ट जसमीत कौर रही। कार्यक्रम में विजेता पार्टी बेहतर भारतीय दल रही जिसके प्रधानमंत्री प्रत्याशी वरुण असुपा थे। कार्यक्रम का समापन रास्ट्रगान के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here