दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 1 जवान शहीद, 6 घायल जवान रायपुर रेफर, दो की हालत गंभीर…

0
59

18 मार्च 2019, दंतेवड़ा। अरनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट भी किया। ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं 6 घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जिनमें से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • दरअसल कोंडापारा कैंप से CRPF के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे।
  • इसी दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।
  • नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिसमें 1 जवान शहीद हो गया।
  • वहीं 6 घायल जवानों को प्राथमिक इलाज के लिए बाद हैलीकॉप्टर से इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।
  • एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here