चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने रात 1 बजे इसरो सेंटर जाएंगे PM मोदी, देश रचने जा रहा इतिहास..

0
96

नई दिल्ली 6 सितंबर, 2019। आज भारत नया इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-2(Chandrayaan 2) चंद्रमा की सतह पर उतरने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 1 बजे ISRO पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात करीब 1 बजे बेंगलुरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी वैज्ञानिकों के साथ चंद्रयान 2 की चांद पर लाइव लैंडिंग देखेंगे।

बता दें भारत का दूसरा मून मिशन चंद्रयान-2 अब अपनी मंजिल की ओर है। 48 दिन के सफर पर निकले चंद्रयान 2 की यात्रा पूरी होने में अब कुछ ही घंटे का वक्त बचा है। आज रात करीब दो बजे चंद्रयान 2 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। ये एक ऐसा पल होगा जब दुनिया भर की नजरें इसपर टिकी होंगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाईस्‍कूल में पढ़ने वाले 60 बच्‍चे इसरो के बेंगलुरु सेंटर पर मौजूद होंगे। चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही ये कारनामा किया है।