मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, दुनिया हमारे लोकल उत्पादन पसंद कर रही है….

0
56

दशहरे के खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम कार्यक्रम में देशवासियों को विजयदशमी के त्यौहार की शुभकामनाएं दी साथ ही भारत के योग अध्यात्म और सेना के जवानों के काम की तारीफ की। पीएम ने कहा कि पूरा देश वीर जवानों के साथ है। आज दुनिया के तमाम देश भारत के लोकल उत्पादन को पसंद कर रहे हैं। खाद्य से आत्मनिर्भरता का दर्शन जुड़ा हुआ है। रेडियो पर ‘मन की बात कार्यक्रम के 70वे एपिसोड है।

लोकल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने किया आग्रह

पीएम मोदी ने कहा कि आज विजयादशमी यानि दशहरे का पर्व है। इस पावन अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। दशहरे का ये पर्व, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है, लेकिन साथ ही ये एक तरह के संकटों पर धैर्य की जीत का पर्व भी है। जब हम त्योहार की बात करते हैं, तैयारी करते हैं, तो सबसे पहले मन में यही आता है कि बाजार कब जाना है? इस बार जब आप खरीदारी करने जाएं तो वोकल लोकल का अपना संकल्प अवश्य याद रखें। बाजार से सामान खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है।

आगे कहा कि लॉकडाउन में हमने समाज के उन साथियों को और करीब से जाना है जिनके बिना हमारा जीवन बहुत मुश्किल हो जाता। कठिन समय में ये आपके साथ थे, अब अपने पर्वों में अपनी खुशियेां में भी हमें इनको साथ रखना है।जब हमें अपनी चीजों पर गर्व होता है तो दुनिया में भी उनके प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। जैसे हमारे आध्यात्म ने, योग ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया है।हमारे कई खेल भी दुनिया को आकर्षित कर रहे हैं।