सेंट्रल एवेन्यू में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार XUV कार ने शादी से लौट रहे युवक को पीछे से मारी टक्कर, ऑन द स्पॉट मौत, बाइक के उड़ गए परखच्चे, कार के नंबर प्लेट पर लिखा है नेता प्रतिपक्ष, देखिए तस्वीरें…

0
116

10 फरवरी 2019 भिलाई@ कोमल वर्मा। सेंट्रल एवेन्यू में रात तकरीबन 1.30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह एक्सीडेंट भिलाई नगर कोतवाली थाना के ठीक सामने हुआ। इस हादसे में बाइक सवार जामगांव आर निवासी उत्तम कुमार पिता सुखदेव यादव की मौत हो गई।

  • भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि, सेंट्रल एवेन्यू में हादसा हुआ। 35 वर्षीय उत्तम यादव सेक्टर-7 में आयोजित शादी समारोह से जामगांव आर जा रहा था।
  • वह बाइक में था। तभी पीछे से आ रही XUV कार (सीजी 07 एमबी 4735) ने टक्कर मार दी। कार तेज रफ्तार में थी।
  • हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दूर जा गिरा। उसके सिर पर काफी चोटें आई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
  • कार चालक कार छोड़कर भाग गया। वहीं उसके साथ एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसका कहना है कार वह नहीं चला रहा था।
  • कार के नंबर प्लेट में नेता प्रतिपक्ष लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार सवार का पता नहीं चल पाया है।
    अब तक खबरें आ रही है कि सेक्टर-1 के हरीश मिश्रा की कार है।
हादसे में कार का सामने हिस्सा भी डैमेज हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here