दर्दनाक मर्डर: बेटे ने शराब के लिए मां की कर दी हत्या.. दो भागों में बंटा शरीर.. बीच बचाव करने आई बहन पर भी किया हमला.. 20 मिनट तक धारदार हथियार लेकर मचाता रहा तांडव..

0
121

मुंगेली 7 मई, 2020। मुंगेली के रामगोपाल तिवारी वार्ड में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक हाथ पर खून से सना टंगिया लेकर करीब 20 मिनट तक तांडव मचाता रहा। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और पड़ोसियों ने उसे बहुत समझाया, तब जाकर उसने टंगिया छोड़ा। दरअसल शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक ने टंगिया से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। बचाने आई छोटी बहन पर भी कई वार किए। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। मुंगेली के रामगोपाल तिवारी वार्ड में पंप ऑपरेटर धनीराम यादव का घर है। उसका एक बेटा अनिल उर्फ़ सोनू यादव आदतन नशेड़ी है।

शराब के लिए नहीं दिये पैसा तो कर दी हत्या

शराब के साथ वह अन्य नशा भी करता है। इसे लेकर घर के लोग परेशान थे। बार-बार कहने के बाद भी वह कोई काम धंधा नहीं करता था। नशा करने के लिए घर वालों से ही पैसे मांगा करता था। गुरुवार को एक बार फिर वह नशा करने के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था। इस पर मां सुनीता यादव (60) ने पैसा देने से इंकार कर दिया।

बीच-बचाव करने आई बहन पर भी किया हमला

इस पर सोनू भड़क गया और मां पर चिल्लाते हुए टंगिये से कई वार कर दिए। चेहरे और गले पर लगातार किए गए वार के कारण सुनीता का सिर धड़ से अलग हो गया। इस दौरान उसकी छोटी बहन मधु बीच-बचाव करने के लिए पहुंची। सोनू ने उसके भी सिर और पेट पर कई वार किए। इससे वह वहीं पर गिर पड़ी। इसके बाद हाथ में टंगिया लिए वह बाहर लहराते हुए घूमने लगा।

जिससे वह आग बबूला होकर टंगिया से अपनी ही मां पर ताबड़तोड़ हमले कर दिया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि उसने अपनी मां का सिर धड़ से अलग कर दिया। जब बीच बचाव के लिए उसकी बहन मधु यादव आई तो सोनू ने उस पर भी टंगिये से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसके सिर चेहरे और कई जगहों पर चोटें आई है।

वारदात के बाद वह मोहल्ले में ही टंगिया लेकर इधर-उधर घूमकर दहशत फैलाने लगा। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अनिल यादव के पिता धनीराम यादव पंप ऑपरेटर है। घटना के समय वह घर पर नहीं था।