आज से शुरू हुआ धान खरीदी, भखारा कृषि उपज मंडी परिसर में पूजा अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरुआत…

0
46

1 दिसंबर 2019 भखारा (उपांशु साहू)। आज से धान खरीदी शुरू हो रही है। प्रदेश की 2048 केन्द्रों में 1815 आैर 1835 रुपए की दर पर धान खरीदी 15 फरवरी तक की जाएगी। इस साल 54 नए खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि 48 मंडियों एवं 76 उपमंडियों के प्रांगण का उपयोग भी खरीदी के लिए किया जाएगा। सरकार द्वारा घोषित 25सौ रुपए मेे से अंतर की राशि किसानों को अलग से जाएगी।

हालांिक 1815 रुपए का पेमेंट रविवार से ही होने लगेगा। रविवार 1 दिसंबर को पूरे छत्तीसगढ़ सहित भखारा क्षेत्र में धान खरीदी की शुरुआत अन्न माता की पूजा अर्चना करके की गई भखारा सोसाइटी के अंतर्गत भखारा भठेली के किसानों के धान की खरीदी भखारा के कृषि उपज मंडी परिसर में सोसायटी अध्यक्ष दयाराम साहू उपाध्यक्ष तोरण साहू, सदस्य बुधराम साहू ,बलिराम कोसरिया, बीसोहा साहू ,खिलावन पाल सहित भरत नाहर ,विनोद साहू ,डॉ मोहन हरदेल,सोमनाथ साहू,प्रवीण कोसरे, गोविंद नारायण साहू ,लीलाराम निषाद ,पांडू यादव कृषक सुखलाल साहू, खूब लाल साहू ,कामता कवर,अब्दुल गफुर, नकुल साहू, संतोष साहू, हरी निषाद, श्रवण के द्वारा पूजा अर्चना करके प्रबंधक तरुण साहू, प्रभारी श्री दीक्षित ,आर ई ओ ध्रुव एवं अन्य अतिथि एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित थे