धान खरीदी मुद्दा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा में बड़ा एलान… जिनको टोकन हो चुका जारी, उनका खरीदेंगे पूरा धान…

0
73

रायपुर 27 फरवरी, 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में किसानों की धान खरीदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। राज्य में धान खरीदी को लेकर सरकार से जारी घमासान के बीच किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को सीएम भूपेश बघेल ने सदन में बड़ा ऐलान किया है। सीएम भूपेश ने सदन में कहा है कि किसानों का धान खरीदा जाएगा। ऐसे किसान जिन्हें टोकन जारी कर दिया गया था, उनका धान सरकार खरीदेगी। प्रदेश के सभी किसानों के टोकन की जांच और परीक्षण के बाद उनसे सरकार धान खरीदेगी।

सीएम भूपेश बघेल ने सदन में कहा कि सचिव स्तर के अधिकारी पूरे प्रदेश में टोकन का परीक्षण करेंगे। परीक्षण में जो किसान पात्र होंगे, उनका धान सरकार खरीदेगी। आज सदन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया था।