रायपुर रेल मंडल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, मंडल के प्रबंधक ने बताया योग का महत्व, रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में लिया हिस्सा..

0
60

21 जून 2019, रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत देश के साथ-साथ पूरे विश्व के कई देशों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योग दिवस के अवसर पर रेलवे कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर की उपस्थित में सुबह 06.00 से 07.50 बजे तक सामुदायिक भवन, डब्लू आर एस कॉलोनी में योग का आयोजन किया गया। रायपुर मंडल के रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों बड़ी संख्या में भाग लिया। इस आयोजन में योगा प्रशिक्षिको द्वारा योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान योग शिविर में योग विशेषज्ञ द्रारा योग व आसनों के लाभ व गुणों के बारे में बताया गया। रायपुर मंडल के अन्य स्थानो पर भी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर ने कहा कि योग रुचिकर है हमारी पुरानी धरोहर है, योग के माध्यम से से सभी को जोड़े। और इसका लाभ सभी लोगों को लेना चाहिए। योग से शरीर के साथ मस्तिस्क भी स्वस्थ रहता है बौद्विक, आत्मिक विकास, सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। पूरा विश्व योग की महत्ता को मानता है।

उन्होने आगे कहा की ‘योग‘ भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक हैं, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है, विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन शैली में यह चेतना बनाकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद भी करता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here