होली के बाद भी अनियमित कर्मचारियों के लिए कांग्रेस सरकार ने खोला पिटारा, स्वास्थ्य विभाग के 292 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश निरस्त, पढ़िए पूरा आदेश..

0
57

रायपुर 22 मार्च, 2019। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियिमित कर्मचारी संघ के विरोध और 292 कर्मचारियों के एकजुटता से उनके ऊपर मंडरा रहे जॉब से पृथक करने का भय आज समाप्त हो गया। पिछले दिनों दंतेवाड़ा CMHO ने एक आदेश जारी करके 292 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को एक माह पूर्व नोटिस देकर निकलने का आदेश जारी कर दिया था। जिसके बाद लगातार अनियमित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारी एकजुट होकर इसका विरोध किये थे तथा स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव एवं प्रभारी मंत्री कवासी लखमा से मिलकर उक्त आदेश को निरस्त करने हेतु मांग किये थे।

  • मंत्रियों के आश्वासन पश्चात भी किसी भी प्रकार के आदेश नहीं आने कर्मचारी दन्तेश्वरी मंदिर में भी पैरों के बल जाकर मत्था टेका था।
  • एक सप्ताह बीतने के बाद आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पत्र जारी कर 292 कर्मचारियों के ऊपर मंडरा रहे खतरे को दूर किया एवं आगे भी सेवा जारी रखने का आदेश जारी किया है।
  • उक्त आदेश के लिए छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, प्रभारी मंत्री और मीडिया के सभी पत्रकारों का आभार माना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here