श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के भीतर 5,692 श्रमिकों की सकुशल गृह जिला वापसी

0
178

रायपुर, 13 मई 2020। श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के निर्देश पर लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ के भीतर विभिन्न जिलों में फंसे लगभग 5 हजार 692 से अधिक श्रमिकों की सकुशल उनके गृह जिला वापसी हुई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के भीतर विभिन्न जिलों में स्थित कारखानों तथा नियोजकों द्वारा निर्धारित प्लेसमेंट कैम्प तथा राज्य शासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में रूके हुए श्रमिकों को उनके आग्रह पर सशकुल उनके निवास जिला पहुंचाया जा रहा है। 11 मई 2020 की स्थिति में लगभग 5 हजार 692 से अधिक श्रमिकों की उनके गृह जिला में वापसी हुई है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य दल द्वारा इन श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के बाद 14 दिन के क्वारेंटीन में भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के भीतर विभिन्न जिलों में रूके श्रमिक जिनमें महासमुन्द जिले में रूके 181 श्रमिक, बलौदाबाजार में रूके 196 श्रमिक और रायपुर में जिले में रूके 1300 श्रमिकों को सकुशल उनके गृह जिला पहुंचाया गया है। इसी प्रकार धमतरी जिले में रूके 82 श्रमिक, बिलासपुर-गौरेला-पेन्ड्रा जिले में रूके 1211 श्रमिक, मुंगेली जिले के 374 श्रमिक, कोरबा में रूके 116 श्रमिक, जांजगीर-चांपा में रूके 103 श्रमिक, रायगढ़ में रूके 197 श्रमिक, कबीरधाम में रूके 145 श्रमिक, बेमेतरा में रूके 106 श्रमिक और दुर्ग में रूके 448 श्रमिकों की सकुशल गृह जिला वापसी हुई है।

इसी तरह बालोद जिले में रूके 77 श्रमिक, राजनांदगांव जिले में रूके 166 श्रमिक, कोरिया में रूके 58 श्रमिक, बलरामपुर जिले में रूके 66 श्रमिक, सूरजपुर में रूके 58 श्रमिक, जशपुर में रूके 120 श्रमिक, सरगुजा में रूके 167 श्रमिक, कांकेर में रूके 90 श्रमिक, नारायणपुर जिले में रूके 53 श्रमिक, कोण्डागांव जिले में रूके 104 श्रमिक, जगदलपुर (बस्तर) में रूके 108 श्रमिक, दंतेवाड़ा में रूके 73 श्रमिक, बीजापुर में रूके 170 श्रमिक और सुकमा जिले में रूके 23 श्रमिकों को सकुशल उनके गृह जिला पहुंचाया गया है।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में फंसे हुए श्रमिकों के लिए निःशुल्क रहने-खाने, मास्क सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था की जा रही है। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के बाहर देश के अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों के लिए हेल्पलाईन नम्बर 0771-2443809, 9109849992 और 7587822800 स्थापित किया गया है। इसी प्रकार समस्त 27 जिलों में भी हेल्पलाईन नम्बर स्थापित किए गए हैं।