छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी संघों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएं 1 दिन का वेतन.. इस महीने की सैलरी से कटेंगे पैसे.. जानें किन-किन संघों ने किया डोनेट..

0
119

रायपुर। कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं और सीएम रिलीफ फंड में अपना योगदान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कई सरकारी संगठनों ने भी मदद के लिए आगे आए है। सरकारी संगठनों के कर्मचारियों ने अपने एक दिन की सैलरी मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का फैसला लिया है। कोषालय के संचालक महादेव कावरे ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष में स्वेच्छा से योगदान करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के एक दिन के वेतन कटौती की सूचि प्राप्त हो गई है। इस आधार पर एक या एक से अधिक दिन के वेतन राशि कटौती कर बजट शीर्ष में जमा करने के लिए ई पेरोल सॉफ्टवेयर में सीएम रिलिफ फंड के ऑप्सन उपलब्ध करा दिये है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न कर्मचारी अधिकारी संघों की सहमति पत्र के आधार पर उनका वेतन काटा जाएगा।