डॉ. ममता साहू के जन्मदिन पर राम मंदिर में चढ़ाएं 51 किलो के देसी घी के लड्डू…

0
94

रायपुर 11 मार्च, 2020। अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू आज अपना जन्मदिन मना रही है। उन्होंने आज अपने जन्मदिन पर भगवान राम के दर्शन करने वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 51 किलो के देसी घी के लड्डू भगवान राम, सीता माता और लक्ष्मण को चढ़ाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

राम मंदिर में आचार्य उमेश शुक्ला ने डॉक्टर ममता साहू के जन्मदिन पर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान 5 पंडितों ने भगवान राम के समक्ष उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान साहू समाज के महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पूजा में मुख्य रूप से पूजा में सत्येंद्र साहू, सर्वेश साहू, तुलसी साहू, पुष्पा साहू, राजेश्वरी साहू नवापाड़ा, आशा लता साहू, बृजेश साहू, प्रवीण साहू, शर्मिला साहू, प्रियंका साहू रहे।