अब यहां आया भूकंप का झटका.. 30 लोगों की मौत.. घरों से बाहर निकले लोग..

0
89

29 सितंबर 2019नई दिल्ली(एजेंसी)। Earthquake in Philippines,फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई। जानकारी अनुसार इस भूकंप में अभी तक 30 लोगों की मौत और लगभग 156 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग घर से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप के कारण किसी प्रकार की सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गयी है।

यूरोपियन मेडिटरेनियन सीसमोलॉजिकल सेंटर (EMSC)  के अनुसार भूकंप का केंद्र जोस अबाद सैंटोस शहर से 126 किमी (78 मील) दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप के बाद कई जगह आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकेनोलॉजी और सिस्मोलॉजी (Phivolcs) के अनुसार भूकंप का इटका किडापावन, दावो, सारंगानी, जनरल सैंटोस, कैग्यान हिरो, गिंगोगोग और मिंडानाओ द्वीप पर बिस्लाग शहर में भी महसूस किया गया।