हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर अब 5 लाख का इनाम.. फरीदाबाद-गुरुग्राम में पुलिस की रेड… गैंग का शातिर बदमाश अमर ढेर.. 29 जून को हुई थी शादी…

0
782

नई दिल्ली। कानुपर में 8 पुलिसकर्मियों पर हत्या करवाने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे फरीदाबाद में पुलिस के नाक के नीचे से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि छापेमारी से पहले वह गेस्ट हाउस से पैदल ही वहां से भाग निकला। आशंका जताई जा रही है कि विकास को पुलिस के दबिश की जानकारी पहले ही मिल गई थी। पुलिस उसकी तलाश में गुरुग्राम और फरीदाबाद में जगह- जगह छापेमारी कर रही है। इसी बाच उत्तर प्रदेश शासन ने उसके ऊपर इनामी राशि ढाई लाख से बढ़ा कर 5 लाख कर दिया है। 

गैंग का शातिर बदमाश मारा गया

इधर मोस्ट वांटेड विकास दुबे की तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है। हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है। अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है।

अमर दुबे पर था 25 हजार इनाम

2 जुलाई की रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में शूटआउट के मामले में भी अमर दुबे की तलाश थी। यूपी पुलिस ने जिन अपराधियों की तस्वीरें जारी की थी, उसमें अमर दुबे का नाम सबसे ऊपर था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, वो मुख्य आरोपी विकास दुबे का चचेरे भाई का लड़का था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो विकास के पर्सनल बॉडी गार्ड का भी काम करता था। वो हमेशा असलहे से लैस रहता था।

29 जून को हुई थी अमर दुबे की शादी

एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की इसी 29 जून को शादी हुई थी। अमर दुबे, विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है। अमर के सगे चाचा अतुल और विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश का 3 जुलाई को पुलिस ने बिकरू गांव के पास एनकाउंटर किया था। अमर अपने चाचा अतुल दुबे के साथ विकास दुबे का मुख्य शूटर था।