नेक पहल: भाजपा पार्षद भोजराज सिंहा ने सफाई कर्मियों की मदद के लिए आगे बढ़ाए हाथ.. पार्षद निधि से दो लाख किये दान… भिलाई निगम के सफाई कर्मियों के लिए खरीदी जाएगी सुरक्षा कीट…

0
138

भिलाई। जहां शहर में हर तरफ से लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोई समाज के निम्न वर्ग को भोजन उपलब्ध करा रहा है तो कोई सरकार के साथ मिलकर जरुरतमंदों की मदद करने में लगे है। तो कुछ सामाजिक संगठन के अलावा जनप्रतिनिधि भी कोरोना वायरस से लड़ाई में बढ़-चढ़कर सामने आ रहे हैं। लेकिन उनपर कुछ खास बिरले लोग ही ध्यान दे पाते है जो हमारी सुरक्षा में लगे है। जी हां बात करें भिलाई नगर निगम के सफाई कर्मियों की। जो दिन रात भिलाई निगम क्षेत्र की सफाई के लिए पूरी निष्ठा और इमानदारी से कार्य कर रहे है। जिसे लिए भिलाई निगम के भाजपा पार्षद एवं जोन-1 नेहरु नगर के अध्यक्ष भोजराज सिन्हा मदद के लिए आगे।  भोजराज सिंहा ने सफाई कर्मियों की सूध लेते हुए उन्हें सुरक्षा कीट मुहैया कराने का संकल्प लिया है।

नगर निगम भिलाई के सबसे संवेदनशील पार्षद भोजराज सिंहा ने अपने पार्षद निधि से आज 2 लाख रुपए दान किये है। इन पैसों से भिलाई निगम के सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षी कीट के इंतजाम किये जाएंगे। भिलाई को कोरोना से मुक्त कराने और अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भाजपा पार्षद भोजराज सिन्हा ने अपनी पार्षद निधि से दो लाख रुपए दान किये है। भिलाई निगम के सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा किट खरीदने के लिए भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी को अपनी निधि से दो लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव दिया है।