PHOTO: भाजपा ज्वाइन करते ही निर्मला यादव के चेहरे खिले, देखिए सीएम के साथ प्रवेश के समय की तस्वीरें..

0
165

भिलाई 15 नवंबर, 2018। भिलाई नगर निगम की पूर्व महापौर निर्मला यादव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ बीजेपी ज्वाइन किया है। गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ सीएम हाउस पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रवेश करते हुए पूर्व महापौर निर्मला यादव के चेहरे खिल गए। सीएम हाउस में बीजेपी की सदस्यता लेते समय निर्मला काफी खुश नजर आई। देखिए तस्वीरें..

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भिलाई नगर निगम की पूर्व महापौर निर्मला यादव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। पिछले एक महिने से ये अटलकें थी कि निर्मला जल्द ही कांग्रेस का दामन छोड़ देगी। और आखिरकार आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पर भाजपा प्रवेश किया है। निर्मला के भाजपा प्रवेश से अब वैशाली नगर विधानसभा में भाजपा का काफी फायदा होगा।  

पढ़िए कांग्रेस छोड़ते वक्त क्या कहा निर्मला ने…

पूर्व मेयर निर्मला यादव ने मीडिया से बात करते हुए मुझे टिकट नहीं मिला। इसका कोई गम नहीं। लेकिन कांग्रेस की कथनी और करनी में काफी अंतर है। कांग्रेस पार्टी में महिला का सम्मान नहीं हो रहा है। इससे व्यथित होकर आज मैंने कांग्रेस पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। वहीं यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समझ मैंने बीजेपी ज्वाइन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here