RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर करने वालों के लिए खुशखबरी…26 अगस्त से लागू हो जाएगी नई व्यवस्था

0
97

23 अगस्त 2019 नई दिल्ली। रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के जरिए फंड ट्रांसफर का समय 26 अगस्त से एक घंटा बढ़ जाएगा। सुबह 8 की बजाय 7 बजे से यह सुविधा मिलेगी। आरबीआई ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरटीजीएस का फिलहाल समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक है। इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन के लिए शाम 7 बजकर 45 मिनट तक रहता है।

एनईएफटी दिसंबर से 24 घंटे

  • आरबीआई ने कुछ दिन पहले यह फैसला भी लिया था कि दिसंबर से नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) की सुविधा 24 घंटे कर दी जाएगी।
  • फिलहाल दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा सभी वर्किंग-डे में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक यह सुविधा मिल रही है।

  • एनईएफटी के जरिए 2 लाख रुपए तक फंड ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • इससे ज्यादा रकम ट्रांसफर करने के लिए आरटीजीएस की सुविधा है।
  • डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई इन सुविधाओं का समय बढ़ा रही है।
  • आरबीआई ने जून में एनईएफटी और आरटीजीएस पर शुल्क खत्म करने का फैसला भी लिया था।