NTA NEET – 2019 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करे चेक, राजस्थान के नलिन खंडेलवाल की ऑल इंडिया में पहली रैंक, देखे टॉप 10 रैंक होल्डर..

0
141

05 जून 2019, नई दिल्ली। नीट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल नीट परीक्षा में 7,97,042 स्टूडेंट्स को सफलता मिली हैं। नीट के उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्‍ट में उम्‍मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, श्रेणी के अनुसार पर्सेटाइल और स्‍कोर, विषय के अनुसार स्‍कोर, कुल अंक और ऑल इंडिया रैंक देख सकते हैं। उम्‍मीदवार NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन करना होगा। स्टूडेंट्स को एसएमएस या ईमेल द्वारा रिजल्ट नहीं भेजा जाएगा। इस साल नीट की परीक्षा के लिए देशभर से करीब 15,19,375 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। NTA ने हाल ही में NEET 2019 आंसर की भी जारी की है और उम्‍मीदवारों को ऑब्‍जेक्‍शन रेज करने के लिए 1 जून तक का समय दिया गया था।

NEET 2019 Result Live Updates:

  • इस साल नीट की परीक्षा में 7,97,042 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
  • लड़कियों में माधुरी रेड़्डी ने टॉप किया है जिनकी रैंक 7 आई है। तेलंगाना की रहने वाली माधुरी ने 720 में से 695 अंक हासिल किए हैं। टॉप 100 की लिस्ट में 20 लड़कियां शामिल हैं।
  • राजस्थान के रहने वाले नलिन खंडेलवाल ने नीट 2019 की परीक्षा में टॉप किया है। नलिन ने 720 में से 701 अंक हासिल किए हैं। दूसरे ऑल इंडिया टॉपर दिल्ली के भाविक बंसल हैं। वहीं तीसरे टॉपर यूपी के रहने वाले अक्षत कौशिक हैं। दूसरे और तीसरे टॉपर को 720 में से 700 नंबर मिले हैं।
  • नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

https://ntaneet.nic.in/NTANEET/result/ResultNEET.htm

टॉप 10 रैंक होल्डर

1 नलिन खंडेलवाल  701   राजस्थान
2 भाविक बंसल     700   दिल्ली
3 अक्षत कौशिक    700   उत्तर प्रदेश
4 स्वास्तिक भाटिया 696   हरियाणा
5 अनंत जैन        695   उत्तर प्रदेश
6 सार्थक राघवेंद्र    695   महाराष्ट्र
7 माधुरी रेड्डी      695  तेलांगना
8 ध्रुव कुशवाहा     695  उत्तर प्रदेश
09 मिहिर राय     695  दिल्ली
10 राघव दुबे      691  मध्यप्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here