मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 17 साल के स्टूडेंट के सिर पर मारी गोली, शव को बस स्टैण्ड पर फेंका…

0
67

1 दिसंबर 2019, अंबागढ़ चौकी । राजनांदगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोराची तहसील में नक्सलियोंं ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मुखबिरी के शक में देेर रात 20 से 25 नक्सलियों ने घर से 17 वर्ष की छात्र को उठाकर ले गए और मुखबिरी के संदेह पर उसके सिर पर गोली मार दी। नक्सलियों ने उसका शव भीमनखोजी बस स्टॉप पर फेंक दिया।

मिली  जानकारी के अनुसार  छात्र का नाम मनोज बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मनोज गढ़चिरौली शहर में पढ़ाई कर रहा था। घटना की रात मनोज अपने घर में सोया था।

देर रात 20 से 25 नक्सली उसके घर आए और उस पर पुलिस का खबरी होने का आरोप लगाया।उसके बाद मनोज के सिर में गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने उसका शव भीमनखोजी बस स्टॉप पर फेंक दिया। 

कोरची पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। महाराष्ट्र की कोरची थाने ने मामले की पुष्टि की है।