गोली लगने से घायल खूंखार महिला नक्सली इलाज कराते वक्त गिरफ्तार.. एनकाउंटर में कल लगी थी गोली.. हालत गंभीर..

0
97

13 अक्टूबर 2019 ,अंबागढ़ चौकी। राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है शनिवार सुबह मुठभेड़ में घायल हुई खूंखार महिला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद महिला नक्सली सुड़ियाल गांव में इलाज करा रही थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि शनिवार सुबह मानपुर इलाके के बुकमरका जंगल में हुए नक्सली मुठभेड़ में राजनांदगांव जिले की फोर्स को एक और कामयाबी मिली। बस्तर के सुकमा जिले से ताल्लुक रखने वाली खूंखार नक्सली सदस्य कमला को कमर में गोली लगी है सुडियाल गांव में इलाज के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला नक्सली की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।