हैदराबाद डाक्टर गैंगरेप के बाद मर्डर केस: लेडी डॉक्टर ही नहीं तेलंगाना में एक माह में कई महिलाओं के साथ हुई हैवानियत.. यहां पढ़िए पूरा डिटेल..

0
86

बेंगलुरु। भले ही हम यह कहे कि महिला और पुरुष बराबर है और आज दोनों कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं लेकिन जब गैंगरेप जैसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं तो दिल दिमाग फिर सोचने को मजूबर हो जाता है कि क्या सच में महिलाएं सुरक्षित हैं क्या सच में दोनों में कोई फर्क नहीं। हैदराबाद में डॉक्टर प्रियंका रेड्डी का गैंगरेप और फिर हत्या कर दी गई। 27 साल की एक पढ़ी-लिखी डॉक्टर का जो हाल किया जिसे देखकर हर किसी का मन अंदर तक सिहर उठा। दीवाल किनारे पड़े कोयला बन चुके शरीर की तस्वीर शायद ही कभी दिमाग से ओझल हो सकेगी। इस तस्वीर ने लड़कियों के सारे हौसलों को पस्त कर दिया है बेटियों को अकेले शहरों में छोड़ने वाले माता-पिता के माथे पर चिंता की लकीरें और गहरा गई हैं। लोग इस खौफनाक दास्तां को दिल्ली के निर्भया कांड से जोड़कर देख रहे हैं।

बता दें तेलांगाना के हैदराबाद के पास गुरुवार की रात 26 वर्षीय की वेटरनरी डॉक्टर का गैंगरेप के बाद उसका शरीर पेट्रोल से जला कर हत्‍या कर दी गई। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शादनगर इलाके में रहने वाली महिला डॉक्टर हर रोज क्लीनिक जाती थीं जो उनके घर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर शमशादबाग में था। वो आधा रास्ता स्कूटी से पार करतीं और टोंडूपल्ली टोल प्लाजा की पार्किंग में अपनी स्कूटी पार्क कर देती थीं। रात स्कूटी पंक्चर होने की वजह से यह डॉक्टर टोल प्लाजा पर थी। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर पंक्चर बनवाने के बहाने उसे ले गए और दुष्कर्म किया। यह दिल दहला देने वाली घटना ने तेलंगाना को एक बार फिर दागदार कर दिया हैं। डाक्‍टर के साथ हुए इस भयावह हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। लोग उसके लिए इन्साफ मांग रहे हैं। मगर तेलंगाना में ये घटना कोई पहली नहीं है जब किसी महिला या युवती के साथ इस तरह का घिनौना काम हुआ हो।

महिला तहसीलदार को उसके आफिस में जिंदा जलाया

4 नवंबर 2019- महिला तहसीलदार को जिंदा जलाया गया। उसी के दफ्तर में घुसकर सबके सामने उसे जिंदा जला दिया गया था। इस घटना में महिला तहसीलदार की जलकर मौत हो गई थी। कथित तौर पर आरोपी अपने भूमि रिकॉर्ड में गलतियों को दुरुस्त न किए जाने को लेकर अधिकारी से नाराज था । यह घटना हैदराबाद के बाहरी हिस्से में स्थित रंगा रेड्डी जिले के अब्दुल्लापुरमेट तहसील कार्यालय में हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकलने में सफल हो गए थे। महिला तहसीलदार विजया अपने कार्यालय में बैठी थीं। इसी बीच एक व्यक्ति आया और उनपर पेट्रोल छिड़क दिया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, उसने आग लगा दी।

नवंबर माह में तेलंगाना में ये हुई दरिंदगी का शिकार

25 नवंबर 2019 को तेलंगाना के रंगारेड्डी इलाके में 15 साल की लड़की को उसी के हेडमास्टर ने रेप किया था। इस मामले में आरोपी हेडमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

25 नवंबर 2019- आसिफाबाद जिले में महिला से बलात्कार कर उसे जान से मार दिया गया। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला के सिर पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी थी।

27 नवंबर 2019- वारंगल शहरी जिले में दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने की 19 साल की युवती की हत्या कर दी गयी थी। पार्टी के बाद कथित रूप से प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी।

27 नवंबर 2019- महिला डॉक्टर से पहले किया रेप फिर जलाया। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई। महिला का शव जला हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

29 नवंबर 2019- महिला की मिली जली हुई लाश मिली। तेलंगाना के साइबराबाद के शमशाबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सिड्डुलागट्टा रोड के पास महिला का जला हुआ शव मिला। इसी इलाके में दो दिन पहले महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था।