लड़कों से बात नहीं करने देते थे पापा, फिर TikTok पे नेपाल के लड़के का वीडियो देख आया ये ख्याल, उठाया बड़ा कदम…

0
105

04 जून 2019, नई दिल्ली। मुंबई की रहने वाली एक 14 साल की एक लड़की ने पॉपुलर सोशल वीडियो साइट टिक-टॉक पर एक लड़के का वीडियो देख उससे मिलने के लिए घर छोड़ दिया। ये लड़की टिक-टॉक पर मशहूर इस लड़के से इतनी प्रभावित हुई की मिलने के लिए नेपाल जाने की कोशिश में थी। लड़की ने घर छोड़ने से पहले चिट्ठी लिखकर अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। चिट्ठी पढ़ने के बाद लड़की के पिता ने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आठ घंटे के भीतर लड़की को ढूंढ निकाला।

लड़कों से बात नहीं करने देते थे पिता

पुलिस ने लड़की को ढूंढ़ने के बाद पूछताछ की तो उसने बताया कि वो अपने पिता के रवैये से खुश नहीं थी। उसके पिता उसे कभी भी लड़कों से बात नहीं करने देते थे। एक बार वो अपने दोस्त से बात कर रही थी तो पिता उस पर चिल्लाए थे। जिसके बाद उसने घर छोड़ने का फैसला कर लिया था।

चिट्ठी में लिखा, मैं वापस नहीं आऊंगी

14 साल की लड़की ने घर छोड़ी अपनी चिट्ठी में लिखा कि वो घर छोड़कर जा रही है और वापस नहीं आना चाहती है। साथ ही लड़की ने लिखा है कि वो लड़के के लिए घर से नहीं भागी है बल्कि वो अपने पैरों पर खड़े होने के लिए घर छोड़कर गई है। पिता ने बताया है कि लड़की नेपाल के रहने वाले 16 साल के टिक-टॉक स्टार रियाज आफरीन से मिलने जाना चाहती थी।

मम्मी के नाम चिट्ठी में पापा की शिकायत

लड़की ने अपनी मां के नाम चिट्ठी में लिखा, मम्मी मैं घर छोड़कर जा रही हूं क्योंकि पापा का बर्ताव मुझे पसंद नहीं है। मेरे बारे में ज्यादा मत सोचना और खुद को नुकसान मत पहुंचाना। अगर आपको लगता है कि मैं किसी लड़के के साथ रहने के लिए घर छोड़ रही हूं तो आप बिल्कुल गलत हैं। मैं सिर्फ आजादी की तलाश में जा रही हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here